Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

खगड़िया में कार और ट्रैक्टर की टक्कर में आठ बाराती की मौत

  खगड़िया। बिहार में खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह कार और ट्रैक्टर के बीच हुयी टक्कर में आठ बाारती की मौत हो गयी...

यह भी पढ़ें :-

 

खगड़िया। बिहार में खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह कार और ट्रैक्टर के बीच हुयी टक्कर में आठ बाारती की मौत हो गयी तथा कुछ अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कार पर सवार लोग चौथम थाना क्षेत्र के मोहनपुर धमारा गांव में शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। इस दौरान राष्ट्रीय उच्च्पथ संख्या 31 पर कार सीमेंट लदे ट्रैक्टर से टकरा गयी। इस दुर्घटना में कार पर सवार आठ लोगों की मौत हो गयी तथा कुछ अन्य घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान अमन कुमार (19),मोनू कुमार (11),अंशु कुमार (22), गौतम कुमार (10), प्रकाश सिंह (60),बंटी कुमार (22), पलटू ठाकुर (65) और दिलो कुमार ( 05) के रूप में की गयी है। घायलों को खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 

No comments