Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

जल्द जारी हो सकती है लोकसभा की टिकट

   रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटों पर नाम तय करने के लिए दिल्‍ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो गई है। दिल्‍ली में...

यह भी पढ़ें :-

 

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटों पर नाम तय करने के लिए दिल्‍ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो गई है। दिल्‍ली में पार्टी मुख्‍यालय में भाजपा के शीर्ष नेताओं ने मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय, प्रदेश अध्‍यक्ष किरण सिंह देव के साथ लोकसभा सीटवार चर्चा की। भाजपा आज कभी लोकसभा चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों की घोषणा कर सकती है। माना जा रहा है कि पार्टी छत्‍तीसगढ़ की अभी चार लोकसभा सीटों के लिए उम्‍मीदवारों का एलान करेगी। ऐसे में संभावित लोकसभा उम्‍मीदवारों के नामों को लेकर चर्चा तेज है। भाजपा रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव के साथ कांकेर लोकसभा सीटों पर उम्‍मीदवार घोषित कर सकती है। इसमें संभावितों की रेस में जिनके नाम सबसे आगे हैं वो इस प्रकार हैं- रायपुर से लक्ष्‍मी वर्मा, सुनील सोनी, दुर्ग से विजय बघेल, प्रकाश साहू, राजनांदगांव से अभिषेक सिंह, मधुसूदन यादव के साथ कांकेर से भोजलाल, राधेलाल नाग है। इधर, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, लोकसभा उम्‍मीदवारों की सूची कभी भी आ सकती है। सभी संभावित प्रत्याशियों के बारे में विस्तार से केंद्रीय चुनाव समिति के साथ चर्चा हुई है। बहुत जल्दी प्रत्याशियों की सूची केंद्रीय चुनाव समिति विचार करने के बाद घोषित करेगी। भाजपा जीतने वाले चेहरों को चुनाव में उतारेगी। छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा जीतेगी।

No comments