Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से ग्रामीण गंभीर, जीजा के सामने तोड़ा दम

  बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के ग्राम मोहरा में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से ग्रामीण गंभीरू रूप से घायल हो गया। हादसे को देख उसका जीजा मौके पर ...

यह भी पढ़ें :-

 

बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के ग्राम मोहरा में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से ग्रामीण गंभीरू रूप से घायल हो गया। हादसे को देख उसका जीजा मौके पर पहुंचा। जीजा के सामने ही युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। सीपत क्षेत्र के मोहरा में रहने वाले प्रेमलाल धनवार ड्राइवर हैं। बुधवार की रात 10 बजे के करीब वे भोजन के बाद घर से बाहर निकले। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन के चालक ने किसी को टक्कर मार दी। इसकी आवाज सुनकर वे सड़क की ओर भागे। सड़क किनारे उनका साला मांघेलाल धनवार लहूलुहान पड़ा था। उसके पैर और जांघ में गंभीर चोटे आई थी। उन्होंने अपने साले के हाथ को थाम लिया। गंभीर युवक कुछ बता पाता इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। उसने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। इसके बाद उसने घटना की शिकायत सीपत थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। 

No comments