Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 मुकाबले में बंगलादेश को 77 रनों से हराया

  मीरपुर । कप्तान अलिसा हीली 45 रन और तालिया मैक्ग्रा के नाबाद 43 रनों की शानदार पारियों और उसके बाद कातिलाना गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिय...

यह भी पढ़ें :-

 

मीरपुर । कप्तान अलिसा हीली 45 रन और तालिया मैक्ग्रा के नाबाद 43 रनों की शानदार पारियों और उसके बाद कातिलाना गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने गुरुवार को तीसरे टी-20 मैच में बंगलादेश को 77 रनों से हराकर सीरीज 3-0 से जीत ली है। बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश की टीम के खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने पिच पर टिक नहीं दिया। उसके लगातार विकेट गिरते गये। कप्तान निगार सुल्ताना ने टीम के लिए सर्वाधिक 32 रनों की पारी खेली। दिलारा अख्तर 10 रन और फाहिमा खातून 11 रन बनाने वालों में थी शेष कोई भी बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सका और पूरी टीम 18.1 ओवर में 78 रन पर सिमट गई और उसे 77 रनों से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने एकदिवसीय सीरीज में 3-0 से हराने के बाद टी-20 सीरीज में भी बंगलादेश का सफाया कर दिया है।

No comments