Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

डीआरजी जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़, एक नक्‍सली मारा गया

 सुकमा। जिले के सलातोंग इलाके में डीआरजी जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ चल रही है। इस दौरान दोनों ओर से लगातार गोलीबारी जारी है। मुठभेड़ ...

यह भी पढ़ें :-

 सुकमा। जिले के सलातोंग इलाके में डीआरजी जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ चल रही है। इस दौरान दोनों ओर से लगातार गोलीबारी जारी है। मुठभेड़ के दौरान एक नक्‍सली मारा गया। नक्‍सली का शव बरामद होने की सूचना मिली है। इस दौरान कुछ नक्‍सलियों को भी गोली लगने की जानकारी मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डीआरजी के जवान इलाके में सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान उनकी जवानों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान कुछ नक्सलियों को गोली लगने की खबर है। मौके से नक्सली का शव मिलने की खबर भी है। पता चला है कि लगातार मुठभेड़ के दौरान अभी भी इलाके में जवान मौजूद हैं। वहीं दूसरी ओर इलाके में नक्सलियों की ओर से भी गोलीबारी की जा रही है। नक्सलियों की गोलीबारी का डीआरजी के जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। एसपी किरण चव्हाण ने इस मुठभेड़ की पुष्टि है। सुकमा जिले के थाना किस्टाराम क्षेत्र अंतर्गत पेसेलपाड़ व आसपास के जंगल में किस्टाराम एरिया कमेटी के माओवादिओं की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी,बस्तर फाइटर एवं 208 वाहिनी कोबरा की संयुक्त पार्टी ऑपरेशन पर रवाना हुई थी।सुबह लगभग 07:00 बजे पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद घटना स्थल की गहन सर्चिंग करने पर हथियार सहित एक नक्सली का शव एवं अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई। मृत नक्सली के शव की शिनाख्तगी की जा रही है।

No comments