Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

ईद के लिए बाजारो में भीड़, खरीदी जमकर होने लगी

   बिलासपुर। रमजान का 26वां रोजा पूरा हो चुका है। नौ अप्रैल को यदि चांद दिखा तो इस साल 10 अप्रैल को ईद मनेगी। नहीं तो दूसरे दिन। त्यौहार क...

यह भी पढ़ें :-

 

 बिलासपुर। रमजान का 26वां रोजा पूरा हो चुका है। नौ अप्रैल को यदि चांद दिखा तो इस साल 10 अप्रैल को ईद मनेगी। नहीं तो दूसरे दिन। त्यौहार के ठीक पहले बाजार में सेवईंयां मिठास घोल रही है। कपड़ा बाजार में भी जबरदस्त रौनक है। व्यापारियों को इस साल ईद पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है। मुस्लिम समुदाय के लोगों का मुख्य पर्व ईद को कुछ दिन शेष हैं। पर्व को धूमधाम से मनाने समुदाय के लोग तैयारी में जुट गए हैं। पर्व के मुख्य व्यंजन सेवई का मार्केट शहर में सजकर तैयार है। सेवई की खरीदी जमकर होने होने लगी है। ईद पर्व के लिए शहर में सेवई का मार्केट सज गया है। चौक-चौराहों में रंग-बिरंगे सेवई सजाई गई हैं। मार्केट में सेवई की कई वेरायटी हैं। ईद की तैयारी के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग अभी से सेवई खरीद रहे हैं। पर्व की तैयारी के लिए गोलबाजार, सदरबाजार सहित शहर के सभी प्रमुख बाजारों में ईद को लेकर जमकर रौनक है। रंग-बिरंगी सेवईयों से बाजार सजा हुआ। ईद में हैदराबादी सेवई व फेनी, पंचमेवा किराना सेवई, कानपुरी, लखनवी, अहमदाबादी, रायपुरी सेवई व फेनी के साथ ही दूधफेनी और मावा फेनी के साथ ही दूध फेनी ईद की मांग बनी हुई है। इसके साथ ही सेवई को आकर्षक ढंग से सजाने के लिए भी केसरी, हरी, गुलाबी, आरेंज रंग की सेवई की भी पूछपरख बनी हुई है। सेवईयों के साथ ही बादाम, काजू, किसमिस, नारियल गोला, छुहारा, चिरौंजी जैसे ड्राय फ्रूट भी खरीदे जा रहे हैं। रंग-बिरंगी टोपियों और नए परिधानों की भी लोगों ने जमकर खरीदारी में जुटे हैं। यही कारण है कि बाजार में देर रात तक चहल पहल बनी हुई है। ईद को लेकर मुस्लिम समुदाय में काफी उत्साह है। लोग इस पर्व को हर्षोल्लास से मनाने के लिए तरह तरह के इंतजाम कर रहे है। जिसमे नए परिधान, घरो में रंग रोगन, दुधिया रोशनी से घरो को सजाने में लोग मशगूल है। वही नए परिधान के लिए शहर में मौजूद कपड़ा दुकानो में बच्चे बड़े व सभी वर्ग की भीड़ उमड़ी हुई है। प्रमुख रूप से तेलीपारा, ट्रेलीफोन एक्सचेंज रोड, सदर बाजार,सरकंडा, मंगला एवं रामा मैग्नेटो माल तथा 36 माल में पहुंच रहे हैं।

No comments