Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

मुर्मु ने चैत्र शुक्लादि और गुड़ी पड़वा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

  नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व स...

यह भी पढ़ें :-

 

नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अपने संदेश में कहा, “चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेति चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।” उन्होंने कहा, “ ये त्योहार वसंत ऋतु और भारतीय नववर्ष के स्वागत में देश के अलग अलग हिस्सों में मनाये जाते हैँ। ये शांति, सद्भाव और सहिष्णुता का संदेश देते हैं। ये पर्व हमारे देश के सांस्कृतिक वैभव और समृद्ध विरासत के प्रतीक हैं। इन पर्वों के माध्यम से हम प्रकृति के प्रति कृतज्ञता भी भी प्रकट करते हैं।”  श्रीमती मुर्मु ने कहा, “ मैं कामना करती हूं कि ये पर्व सबके जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आये तथा हम सब नव ऊर्जा के साथ देश के विकास कार्यों में अपना योगदान दें। ” 

No comments