Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

शराब घोटाले में पूर्व IAS अनिल टुटेजा और बेटे यश से EOW की टीम कर रही पूछताछ

   रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में ईओडब्लू ने जांच तेज कर दी है। आज पूर्व आइएएस अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा बयान देने ईओ...

यह भी पढ़ें :-

 

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में ईओडब्लू ने जांच तेज कर दी है। आज पूर्व आइएएस अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा बयान देने ईओडब्लू पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार टुटेजा को इससे पहले तीन बार पूछताछ के लिए समन दिया गया था। आज सुबह बयान देने वे ईओडब्लू मुख्यालय पहुंचे। एडिशनल एसपी की टीम टुटेजा से पूछताछ कर रही है। हालांकि, उन्हें सुप्रीम कोर्ट से नो कोरोसिव एक्शन का आदेश है इसलिए ईओडब्लू गिरफ्तारी नहीं कर सकती।  समझा जाता है, जांच में दस्तावेजों की पड़ताल के संबंध में टुटेजा पिता-पुत्र को ईओडब्लू ने बुलाया होगा। हालांकि, शराब घोटाले में किसी तरह इनकी भूमिका को सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुकी है। अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा को नो कोरोसिव एक्शन का भी आदेश है। मगर सुप्रीम कोर्ट द्वारा केस खारिज करने के बाद ईडी ने फिर से शराब घोटाले में एफआइआर दर्ज कर लिया है। उधर, ईडी के प्रतिवेदन के आधार पर छत्तीसगढ़ की ईओडब्लू ने भी केस दर्ज किया है। इसी मामले में ईओडब्लू ने तीन बड़ी गिरफ्तारियां की हैं। घोटाला मामले में कारोबारी अनवर ढेबर और अरविंद सिंह की रिमांड खत्म होने पर जेल भेज दिया गया है। वहीं बिहार से गिरफ्तार किए गए एपी त्रिपाठी ईओडब्ल्यू की रिमांड पर है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 25 तारीख तक की रिमांड में भेजा गया है। 

No comments