Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

यूक्रेन में रूस के मिसाइल हमलों में पांच लोगों की मौत, 25 घायल

  कीव ।  यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव पर रूस के मिसाइल हमलों में कम से कम पांच लोग मारे गये और अन्य 25 घायल हो गये हैं। स्थानीय ...

यह भी पढ़ें :-

 

कीव ।  यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव पर रूस के मिसाइल हमलों में कम से कम पांच लोग मारे गये और अन्य 25 घायल हो गये हैं। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। खार्किव क्षेत्र के गवर्नर ओलेग सिनेगुबोव ने बताया कि रूसी मिसाइलों ने पांच मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक और दो मंजिला औद्योगिक इमारत को निशाना बनाया। इस बीच, यूक्रेन की सबसे बड़ी निजी ऊर्जा कंपनी डीटीईके ने एक बयान में कहा कि कीव के दक्षिणी होलोसिव्स्की जिले में एक ट्रांसफॉर्मर सबस्टेशन पर रोकी गयी मिसाइलों के मलबे से नष्ट हो गया। कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि राजधानी पर हमले में एक कार सर्विस स्टेशन, एक कार वॉश और एक गोदाम क्षतिग्रस्त हो गया। 

No comments