Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

सैम पित्रोदा के बयान से किनारा किया कांग्रेस ने

  नयी दिल्ली । कांग्रेस ने भारत की सामाजिक एवं सांस्कृतिक विविधता पर अपने सहयोगी संगठन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्राेदा की आपत्...

यह भी पढ़ें :-

 

नयी दिल्ली । कांग्रेस ने भारत की सामाजिक एवं सांस्कृतिक विविधता पर अपने सहयोगी संगठन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्राेदा की आपत्तिजनक टिप्पणी से स्वयं को अलग कर लिया है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने बुधवार को यहां सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि कांग्रेस स्वयं को श्री पित्रोदा की टिप्पणी से अलग करती है। उन्होंने कहा, “सैम पित्रोदा द्वारा भारत की विविधताओं को जो उपमाएँ दी गई हैं, वह अत्यंत गलत और अस्वीकार्य हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से अपने आप को पूर्ण रूप से अलग करती है।” श्री पित्रोदा को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के राजनीतिक गुरु और मार्गदर्शक माना जाता है। वह राजीव सरकार में प्रधानमंत्री के सलाहकार रहे हैं।

No comments