Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

गुजरात, महाराष्ट्र राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी धनखड़ ने

  नयी दिल्ली  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने महाराष्ट्र और गुजरात के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उपराष्ट्रपति सचिव...

यह भी पढ़ें :-

 

नयी दिल्ली  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने महाराष्ट्र और गुजरात के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने बुधवार को यहां बताया कि श्री धनखड़ ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख और समृद्धि के कामना की है। श्री धनखड़ ने कहा, "गुजरात राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। मैं गुजरात की समृद्धि और वहां के परिश्रमी और उद्यमी लोगों की प्रसन्नता की कामना करता हूं।" उन्होंने कहा कि गुजरात ने अपनी जीवंत संस्कृति और समृद्ध परंपराओं के साथ भारत की प्रगति और विकास पर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। महाराष्ट्र के निवासियों को स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए श्री धनखड़ ने कहा, "महाराष्ट्र राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि यह राज्य विकास और समृद्धि की नित्य नई ऊंचाइयों को छूएं।" उपराष्ट्रपति ने कहा कि महाराष्ट्र अपनी सांस्कृतिक समृद्धि, भौगोलिक विविधता और आर्थिक शक्ति के लिए जाना चाहता है। 

No comments