Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

सगाई के बाद शादी के लिए जबरन उठा ले आए लड़के वाले, तो लड़की ने कर ली खुदकुशी

  जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर से 40 किलोमीटर दूर मारडूम थाना क्षेत्र के ग्राम मारीकोडर में एक लड़की ने शादी के लिए जबरन घर से उठा...

यह भी पढ़ें :-


  जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर से 40 किलोमीटर दूर मारडूम थाना क्षेत्र के ग्राम मारीकोडर में एक लड़की ने शादी के लिए जबरन घर से उठाकर ले जाने पर नाराज होकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में लड़की को प्रताड़ित करने की बात सामने आने पर पुलिस ने लड़के पक्ष के सात लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। जगदलपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला एक माह पुराना है। मारीकोडर निवासी आदिवासी बल्ली मंडावी ने अपने बेटे आयतु मंडावी (19) का विवाह गांव की ही लड़की से तय किया था। दोनों की सगाई भी कर दी गई थी। लड़के पक्ष वाले शादी के लिए लड़की पक्ष पर लगातार दबाव बना रहे थे, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कहकर लड़की पक्ष वाले अभी शादी करने को लेकर तैयार नहीं थे। लड़की भी लड़के पक्ष द्वारा शादी के लिए दबाव डालने से नाखुश थी। 25 अप्रैल को लड़की को उसके चाचा के घर स्कूलपारा से लड़का पक्ष वाले ले गए, इस दौरान स्वजन ने काफी मना भी किया, लेकिन लड़के पक्ष वाले नहीं माने और लड़की को इच्छा के विरुद्ध उसे अपने साथ घर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया। इसके दूसरे ही दिन लड़की ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम कराने के बाद लड़की पक्ष को सौंप दिया था। मामले की सभी एंगल से पुलिस जांच कर रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने जांच तेज की तो मामले में प्रताड़ना की बात भी सामने आई। घटना के एक माह बाद पुलिस ने 28 मई को लड़की और उनके स्वजन को प्रताड़ित करने के आरोपित लड़का आयतू मंडावी, उसके पिता बल्ली मंडावी व माता जब्बो मंडावी व परिवार के अन्य सदस्यों बिजनू मंडावी, बिजलू कश्यप, चैतू, मनकू मंडावी (28) सभी को हिरासत में लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से इन सभी को जेल भेज दिया गया।


No comments