Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

स्‍टेज पर डांस करते समय सेवानिवृत्‍त फौजी की मौत, हाथ में था तिरंगा

   इंदौर। शहर में योग कक्षा के दौरान स्‍टेज पर डांस करते समय सेवानिवृत्‍त फौजी की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना शहर के फू...

यह भी पढ़ें :-

  

इंदौर। शहर में योग कक्षा के दौरान स्‍टेज पर डांस करते समय सेवानिवृत्‍त फौजी की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना शहर के फूटी कोठी इलाके में हुई। घटना शुक्रवार सुबह की है। यहां अग्रसेन धाम पर आस्‍था योग क्रांति अभियान संस्‍था ने निशुल्‍क योग शिविर का आयोजन किया है। इसी श‍िविर में से‍वानिवृत्‍त फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा स्‍टेट पर तिरंगा हाथ में लेकर डांस कर रहे थे। इसी दौरान कुछ समय बाद वे स्‍टेज पर गिरे और उनका निधन हो गया। जब वे नीचे गिरे तो उनके हाथ में तिरंगा था। प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि छाबड़ा मां तुझे सलाम गीत पर अपनी प्रस्‍तुति दे रहे थे। उनके प्रदर्शन पर शि‍विर में मौजूद लोग तालियां भी बजा रहे थे। जब वे कुछ पल लड़खड़ाकर नीचे गिरे तो लोगों ने इसे भी उनके प्रदर्शन का हिस्‍सा माना। इस दौरान भी तालियां बजती रहीं। जब छाबड़ा काफी समय तक नहीं उठे तो उन्‍हें अस्‍पताल भेजा गया, जहां उन्‍हें मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार छाबड़ा के स्‍वजनों ने उनकी आंखों के साथ अन्‍य अंग दान कर दिए। आयोजकों के अनुसार इस श‍िविर का आयोजन युवाओं को योग से जोड़ने के लिए किया गया है। अलसुबह करीब एक घंटे यह श‍िव‍िर आयोजित किया जाता है। 

No comments