Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

छत्तीसगढ़ में जल्द आने वाला है मानसून

  रायपुर। दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की रफ्तार बनी हुई है और इसके लिए परिस्थितियां भी अनुकूल है। मौसम विभाग का कहना है कि आज बस्तर ...

यह भी पढ़ें :-

 

रायपुर। दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की रफ्तार बनी हुई है और इसके लिए परिस्थितियां भी अनुकूल है। मौसम विभाग का कहना है कि आज बस्तर क्षेत्र में बारिश के आसार है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बिजली भी गिर सकती है। वहीं आठ जून तक बस्तर के रास्ते मानसून के छत्तीसगढ़ प्रवेश की भी संभावना है। साथ ही रायपुर में भी 11 जून तक मानसून प्रवेश कर सकता है। आने वाले पांच दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है। बुधवार को प्रदेश भर में मुंगेली सर्वाधिक गर्म रही, एडब्ल्यूएस मुंगेली का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को रायपुर सहित छत्तीसगढ़ का मौसम शुष्क रहा। कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश भी हुई। बादल छाने व ठंडी हवाओं के चलने से अब गर्मी से थोड़ी राहत मिलने लगी है। रायपुर का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री और न्यूनतम 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान समान्य से 0.3 डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार जगदलपुर व दुर्ग में भी अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा।

No comments