Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

रूपकुमारी ने कांग्रेस के ताम्रध्वज को हराया

   महासमुंद। छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने लगातार चौथी बार अपनी बादशाहत कायम रखी। 2009 से इस सीट पर भाजपा का परचम लहरा ...

यह भी पढ़ें :-

 

 महासमुंद। छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने लगातार चौथी बार अपनी बादशाहत कायम रखी। 2009 से इस सीट पर भाजपा का परचम लहरा रहा है। भाजपा प्रत्याशी बसना की पूर्व विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने चुनाव में 7,03,659 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी व राज्य के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को 1,45,456 मतों के अंतर से पराजित किया। मतगणना स्थल कृषि उपज मंडी परिसर में कलेक्टर प्रभात मलिक ने उन्हें विजयी प्रमाण-पत्र सौंपा। लोकसभा चुनाव की मतगणना देर शाम छह बजे पूरी हुई। सुबह आठ बजे से महासमुंद लोकसभा सीट अंतर्गत महासमुंद जिले की चार विधानसभा सीट की गणना पिटियाझर कृषि उपज मंडी परिसर में शुरू हुई। 

No comments