Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

आदि कैलास में मास्टर प्लान के तहत बनेगा शिवधाम, भक्तजनों को मिलेंगी ये सुविधाएं

   पिथौरागढ़ । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गुंजी में मास्टर प्लान के तहत शिवधाम बनाया जाएगा। इसमें स्थानीय लोगों को स्वरोजगार दिया...

यह भी पढ़ें :-

  

पिथौरागढ़ । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गुंजी में मास्टर प्लान के तहत शिवधाम बनाया जाएगा। इसमें स्थानीय लोगों को स्वरोजगार दिया जाएगा। विरासत के संरक्षण के साथ इस क्षेत्र का विकास किया जाएगा। शुक्रवार को दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस महोत्सव पर आदि कैलास से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश ने समस्त विश्व को योग रूपी अमूल्य धरोहर दी है।

इससे करोड़ों लोग लाभांवित हो रहे हैं। उन्होंने लोगों को योग को दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदि कैलास में योग करने के बाद भगवान शिव और मां पार्वती के पवित्र पार्वती सरोवर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर में जलाभिषेक किया और महाआरती में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्वती कुंड से आदि कैलास के दर्शन मन मस्तिष्क को शांति और असीम आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करते हैं। यहां बड़ी संख्या में आ रहे पर्यटक अपने जीवन को धन्य कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यहां आने के बाद यात्रियों की संख्या में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी दिनों में यह संख्या कई गुना बढ़ेगी। क्षेत्र के विकास पर उन्होंने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधा देते हुए पर्यटन को बढ़ाया जा सकता है। प्रधानमंत्री और लोगों के सहयोग से कार्यक्रम मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्वती सरोवर, आदि कैलास के इस पवित्र स्थल पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यहां के सभी लोगों के सहयोग से संभव हो पाया है।

आप लोगों के सहयोग से क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के दौरान एक बहुत बड़ी जीत मिली है, यह आपका आशीर्वाद है। इसका परिणाम यह है कि प्रदेश को स्थानीय सांसद अजय टम्टा के रूप में सड़क परिवहन राज्य मंत्री मिला है। उनके सहयोग से आने वाले समय में रोड कनेक्टिविटी के कार्यों को और तेजी मिलेगी।

यात्रियों से अच्छे व्यवहार की अपील

सीएम ने स्थानीय लोगों से जिम्मेदारी पूर्वक यात्रियों से अच्छा व्यवहार करने की अपील की। इससे यहां आने वाले पर्यटकों के साथ पूरे देश-दुनिया में बेहतर संदेश जाएगा। सीएम ने प्रदेश सरकार के कई काम भी गिनाए।

कहा कि सरकार पर्यटन विकास के लिए गंभीर है। इस दिशा में किए जा रहे कामों के परिणाम सबके सामने आने लगे हैं। इससे पहले मंदिर पहुंचने पर परम्परागत तरीके से मंदिर के पुजारी भूपाल सिंह कुटियाल और विरेन्द्र कुटियाल ने सीएम को पगड़ी पहनाई और अंग वस्त्रत्त् भेंट कर उनका स्वागत किया।

संस्कृति और परम्पराओं को जीवित रखना गर्व की बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि दारमा, व्यास, चौदस घाटी के लोगों ने यहां के समाज, संस्कृति, परम्पराओं को जीवित रखा है। यह उत्तराखंड के लिए गर्व कि बात है। सीएम ने कहा कि गुंजी, नाबी, कुटी, बूंदी के प्रत्येक व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने योग दिवस की सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं।

No comments