Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

27 जुलाई को भारत बनाम श्रीलंका का पहला टी20 मैच

  नई दिल्ली। नए हेड कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच गई है। 27 जुलाई से 7 अगस्त तक दोनों टीमों के बीच तीन-तीन मैचों...

यह भी पढ़ें :-

 

नई दिल्ली। नए हेड कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच गई है। 27 जुलाई से 7 अगस्त तक दोनों टीमों के बीच तीन-तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज का पहला मैच 27 जुलाई को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके साथ ही नए कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मिशन शुरू होगा। टी20 विश्व कप 2024 के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। तीन सीनियर खिलाड़ियों के जाने के बाद भारत का यह बड़ा टूर है। इससे पहले टीम शुभमन गिल की कप्तानी में जिम्बाब्वे गई थी। जहां टी20 सीरीज में 4-1 से कब्जा जमाया है, लेकिन गौतम गंभीर की कोचिंग में पहला दौरा है।

No comments