Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

48 लाख हड़पने के बाद यह कार भी ले गए आरोपी

अंबिकापुर। मर्सिडीज कार खरीदने के चक्कर में छत्तीसगढ़ के एक डॉक्टर के साथ 48 लाख रुपए की ठगी हो गई। मुंबई के जीजा - साला ने मर्सिडीज कार उ...

यह भी पढ़ें :-

अंबिकापुर। मर्सिडीज कार खरीदने के चक्कर में छत्तीसगढ़ के एक डॉक्टर के साथ 48 लाख रुपए की ठगी हो गई। मुंबई के जीजा - साला ने मर्सिडीज कार उपलब्ध कराने का वादा कर उनसे किस्तों में 48 लाख रुपए ले लिए। अब दोनों ने फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। अंबिकापुर के चोपड़ापारा निवासी डॉ. अभिजीत जैन नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। वे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में पदस्थ हैं। शहर के ही एक अन्य डॉक्टर ने मर्सिडीज कार खरीदी थी। इसे देखकर डॉ. अभिजीत ने भी मर्सिडीज कार खरीदने का मन बनाया। डॉ. अभिजीत ने उक्त डॉक्टर से बात करके कार बेचने वाले दोनों लोगों के मोबाइल नंबर ले लिए। डॉ. अभिजीत ने जैद खान और हफीजल रहमान (पता - शाप नंबर एक, उमंग उत्सव फेज दो, ठाकुर स्टेडियम, ठाकुर विलेज, कांदिवली (ईस्ट) मुंबई) से संपर्क किया।


No comments