Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

अकबर नगर की जमीन पर सीएम योगी ने शुरू किया वृक्षारोपण, दस हजार पेड़ से बनेगा सौमित्र वन

  लखनऊ । लखनऊ में अकबरनगर की जमीन पर अब सौमित्र वन विकसित होगा यहां 10000 पौधे लगाए जा रहे हैं। कुकरैल नदी के तट पर वन मियावाकी पद्धति से ...

यह भी पढ़ें :-

 

लखनऊ । लखनऊ में अकबरनगर की जमीन पर अब सौमित्र वन विकसित होगा यहां 10000 पौधे लगाए जा रहे हैं। कुकरैल नदी के तट पर वन मियावाकी पद्धति से विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सौमित्र वन में हरिशंकरी का पौध लगाया। इसके पहले सीएम ने इन पौधों को रक्षासूत्र बांधा। इसी के साथ वृक्षारोपण जन अभियान शुरू हुआ। अभियान के दौरान प्रदेश में 36.50 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। सीएम ने सौमित्र वन के विकास की प्रस्तावित कार्ययोजना की समीक्षा भी की।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर देशवासियों से 'एक पेड़ मां के नाम' लगाने का आह्वान किया था। पर्यावरणविद् चिंतित हैं कि दुनिया में ग्लोबल वॉर्मिंग जीव सृष्टि के लिए नया संकट खड़ा करने जा रहा है। यह संकट मनुष्य के स्वार्थ ने प्रदान किया है, इसलिए इसे नियंत्रित करने की जिम्मेदारी भी मनुष्य पर ही होनी चाहिए। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के संवैधानिक मुखिया के रूप में पीएम मोदी का यह आह्वान हर भारतवासी के लिए मंत्र बनना चाहिए। पांच जून के बाद से प्रदेश में लगातार पौधरोपण महाभियान के साथ 'एक पेड़ मां के नाम' लगाने का यह गौरव लगभग हर परिवार को प्राप्त होने जा रहा है। यूपी की कुल आबादी 25 करोड़ है, हम 36.50 करोड़ पौधरोपण कर रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं। ऐसे में यूपी में आज एक दिन के भीतर हर मातृशक्ति के नाम पर तीन पेड़ लगने जा रहे हैं। सुबह से अब तक लगभग 12 करोड़ पौधे रोपे जा चुके हैं। हमें पौधों को लगाना, बचाना और इसके जरिए पर्यावरण को संरक्षित करना है। सीएम के नेतृत्व में शनिवार को उत्तर प्रदेश में एक दिन में 36.50 करोड़ पौधरोपण महाअभियान शुरू हुआ। सीएम योगी ने पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 'एक पेड़ मां के नाम' को समर्पित 'पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जन अभियान-2024 के तहत पौधा लगाया।  

No comments