Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

पैरोल पर छूटे 22 बंदी अब तक नहीं लौटे, जेल प्रबंधन करा रहा एफआइआर

 बिलासपुर। केंद्रीय जेल बिलासपुर से पैरोल पर गए 22 बंदी लौटे ही नहीं। उनके स्वजन को बार-बार सूचना देने के बाद भी जब बंदी नहीं लौटे तो जेल ...

यह भी पढ़ें :-


 बिलासपुर। केंद्रीय जेल बिलासपुर से पैरोल पर गए 22 बंदी लौटे ही नहीं। उनके स्वजन को बार-बार सूचना देने के बाद भी जब बंदी नहीं लौटे तो जेल प्रबंधन ने संबंधित थानों को फरार बंदियों की जानकारी दी है। प्रबंधन की मानें तो थानों में उनके फरार होने की एफआइआर दर्ज कराई गई है। सजायाफ्ता बंदियों के वापस जेल नहीं पहुंचने पर जेल प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। जेल अधीक्षक ने बताया कि पैरोल पर गए बंदियों को विभिन्न कारणों के चलते छुट्टी पर भेजी गई थी। न्यायालय के निर्देश पर बंदियों को एक निर्धारित अवधि के बाद पैरोल के बाद वापस जेल लौटना होता है। अधिकांश बंदी लौट भी आते हैं। लेकिन 22 बंदी ऐसे हैं जो जेल से बाहर तो निकले, लेकिन जेल लौटकर नहीं आए।


No comments