Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

राज्यपाल डेका ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) उबोवेजा को दिलाई प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ

   रायपुर । राज्यपाल रमेेन डेका ने आज यहां राजभवन में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) इंदर सिंह उबोवेजा को छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त...

यह भी पढ़ें :-

  

रायपुर । राज्यपाल रमेेन डेका ने आज यहां राजभवन में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) इंदर सिंह उबोवेजा को छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति इंदर सिंह उबोवेजा ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। अतिरिक्त मुख्य सचिव रेणु पिल्ले ने शपथ प्रक्रिया पूर्ण कराई। षपथ के पष्चात् राज्यपाल डेका एवं मुख्यमंत्री श्री साय ने पुष्पगुच्छ से उबोवेजा का अभिवादन किया।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद सुनील सोनी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पूर्व प्रमुख लोकायुक्त श्री टी.पी. शर्मा, राज्य सूचना आयुक्त एन.के. शुक्ला, पूर्व सूचना आयुक्त श्री मोहन राव पवार, पुलिस महानिदेशक  अशोक जुनेजा, राज्यपाल के सचिव  यशवंत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम सहित, वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी तथा उबोवेजा के परिजन उपस्थित थे।



No comments