Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

डंडे से पीटने के बाद चाकू घोंपकर युवक की हत्या

  भिलाई। छत्‍तीसगढ़ में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला दुर्ग जिले से सामने आई है। यहां पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र ...

यह भी पढ़ें :-


  भिलाई। छत्‍तीसगढ़ में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला दुर्ग जिले से सामने आई है। यहां पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के बोरसी भाठा में सोमवार की रात को एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने चार संदेहियों को हिरासत में लिया है। आरोपितों ने पुराने विवाद के चलते डंडे से पीटने के बाद चाकू से घोंपकर उसकी हत्या कर दी। हिरासत में लिए गए संदेहियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बोरसी भाठा निवासी शुभम बंदे (20) के रूप में की गई है। सोमवार की रात को वो अपने घर के पास था। वहां पर आरोपित भी थे। उनके बीच पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हुआ और उसके बाद आरोपितों ने उसके डंडे से पिटाई कर दी। डंडे से पीटने के बाद आरोपितों ने उसके पीठ और कमर के पास पीछे चाकू घोंप दिया और मौके से फरार हो गए। शुभम के परिवार वालों ने रात में ही उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पद्मनाभपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

No comments