Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

बीएड प्रशिक्षण के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरु

 बिलासपुर। राज्य के शासकीय स्कूलों में कार्यरत बीएड अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने बीएड प्रशिक्षण के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रि...

यह भी पढ़ें :-

 बिलासपुर। राज्य के शासकीय स्कूलों में कार्यरत बीएड अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने बीएड प्रशिक्षण के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। यह प्रक्रिया एक से सात अगस्त 2024 तक चलेगी। आनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि एक अगस्त से लेकर 7 अगस्त तक रहेगी, डाक के माध्यम से सम्बंधित महाविद्यालय में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त तक है। 10 सितम्बर तक चयन सूची जारी कर दी जाएगी। एम.एड विभागीय और सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 से 7 अगस्त के बीच किया जा सकेगा। डाक के माध्यम से सम्बंधित महाविद्यालय में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त। इसके लिए 3 सितंबर को चयन परीक्षा आयोजित की जा सकती है, 16 सितम्बर तक उत्तरपुस्तिका का मूल्याङ्कन और मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी वही 30 सितम्बर तक चयन सूचि जारी कर दी जाएगी।

No comments