Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

दिनेश कार्तिक ने IPL से लिया रिटायरमेंट

  नई दिल्ली। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दिनेश अब नई टीम के लिए खेलेंगे। उन...

यह भी पढ़ें :-

 

नई दिल्ली। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दिनेश अब नई टीम के लिए खेलेंगे। उन्हें दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में पार्ल रॉयल्स ने साइन किया है। अब दिनेश कार्तिक राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी की तरफ से खेलते नजर आएंगे। दिनेश भारत के पहले प्लेयर बन गए हैं जो SA टी20 लीग में खेलेंगे। टूर्नामेंट के अगले सीजन में इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर खेलते नजर नहीं आएंगे। टीम के रिटेन लिस्ट में उनका नाम नहीं था। इस लिए पार्ल रॉयल्स ने दिनेश कार्तिक को साथ जोड़ा है।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार, दिनेश कार्तिक को पार्ल रॉयल्स ने साइन किया है। अब वो इस टूर्नामेंट में खेलने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनेंगे। दिनेश IPL से रिटायरमेंट ले चुके हैं। पिछले साल रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए एलिमिनेटर मुकाबला खेलने के बाद उन्होंने संन्यास का एलान किया था। अब वो विदेशी लीग में खेलेंगे।
पार्ल रॉयल्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

पार्ल रॉयल्स ने आगामी टूर्नामेंट से पहले कई खिलाड़ियों को रिलीज किया है। वहीं, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, क्वेना मफाका और लुआन ड्रे प्रीटोरियल को रिटेन किया है। डेन विलास, इवान जोंस, विहान लुब्बे और फेरिस्को एडम्स को रिलीज कर दिया है।
9 जनवरी से होगी लीग की शुरुआत

SA T20 लीग पिछले सीजन में पार्ल रॉयल्स का प्रदर्शन ठीक था। टीम को पांच मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। फ्रेंचाइजी ने क्वालीफायर में जगह बना ली थी। साउथ अफ्रीका लीग का आगाज अगले साल 9 जनवरी से होगा।

No comments