Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

डॉक्टर से डेढ़ करोड़ की ठगी, दम्पती समेत तीन पर केस दर्ज

रायपुर। निवेश में भारी मुनाफा दिलाने के नाम पर एक डॉक्टर से डेढ़ करोड़ रुपए ठग लिए गए। इसकी शिकायत पर पुलिस ने पति-पत्नी सहित तीन के खिलाफ म...

यह भी पढ़ें :-

रायपुर। निवेश में भारी मुनाफा दिलाने के नाम पर एक डॉक्टर से डेढ़ करोड़ रुपए ठग लिए गए। इसकी शिकायत पर पुलिस ने पति-पत्नी सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के मुताबिक शंकर नगर निवासी डॉक्टर बी. बालाकृष्णा की पहचान खम्हारडीह निवासी मनोज चावला से थी। मनोज के साथ उनकी पत्नी खुशब व परिवार के अन्य लोग भी डॉक्टर के क्लीनिक में आया-जाया करते थे। वर्ष 2022 में डॉक्टर बालाकृष्णा को मनोज और उसके परिवार वालों ने शेयर में पैसे लगाने पर भारी मुनाफा होने का झांसा दिया। डॉक्टर को भी पैसों की जरूरत थी। वे उनकी बातों में आ गए।

डॉक्टर ने मनोज, उनकी पत्नी खुशबू और अन्य लोगों को अलग-अलग दिन कुल डेढ़ करोड़ रुपए दे दिए। कुछ समय पर डॉक्टर ने अपनी रकम की मांग की, तो मनोज और उसके परिवार वालों ने देने से इनकार कर दिया। इसकी शिकायत डॉक्टर ने सिविल लाइन थाने में की। पुलिस ने मनोज और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

No comments