Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

अंबिकापुर होलीक्रॉस कॉलेज के प्रिंसिपल के खिलाफ FIR

   अंबिकापुर : होलीक्रॉस वुमेंस कॉलेज अंबिकापुर के आधिकारिक फेसबुक पेज पर भारत का गलत नक्शा अपलोड किए जाने का आरोप कॉलेज प्राचार्य पर लगा ...

यह भी पढ़ें :-

  

अंबिकापुर : होलीक्रॉस वुमेंस कॉलेज अंबिकापुर के आधिकारिक फेसबुक पेज पर भारत का गलत नक्शा अपलोड किए जाने का आरोप कॉलेज प्राचार्य पर लगा है। शहर के गोधनपुर निवासी कैलाश मिश्रा ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि भारत का विकृत और विवादित नक्शा प्रकाशित करना देश की संप्रभुता व अखंडता पर सीधा प्रहार है। शिकायत के आधार पर गांधीनगर पुलिस ने कॉलेज प्राचार्य शांता जोसेफ और फेसबुक पेज संचालक के खिलाफ अपराध पंजीकृत कर लिया है। आरोप है कि पांच जनवरी 2024 को कॉलेज के स्पोर्ट्स डे के बैनर में ऐसा नक्शा प्रकाशित किया गया था, जिसमें अक्साई चीन और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को भारत से अलग दिखाया गया। यह नक्शा करीब एक साल सात माह तक फेसबुक पेज पर प्रकाशित रहा और हाल ही में दोबारा उस पेज पर सामग्री अपलोड होने पर प्रकरण सामने आया।

No comments