Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

राजधानी में ठंड अपना असर दिखा रहा

   रायपुर: राजधानी में इस बार ठंड अपना असर दिखा रहा है। इस साल दिसंबर माह में अभी तक पारा 11.2 डिग्री तक पहुंच चुका है।अभी अगले चार दिनों ...

यह भी पढ़ें :-

  

रायपुर: राजधानी में इस बार ठंड अपना असर दिखा रहा है। इस साल दिसंबर माह में अभी तक पारा 11.2 डिग्री तक पहुंच चुका है।अभी अगले चार दिनों में पारा दो डिग्री तक और नीचे जाने की संभावना बताई जा रही है। इस बार ठंड का रिकॉर्ड टूट सकता है।

इन आंकड़ों से साफ है कि पिछले 15-16 वर्षों में रायपुर में न्यूनतम तापमान अधिकांशतः 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहा है। कुछ वर्षों में तापमान 9 डिग्री से नीचे जरूर गया, लेकिन 1902 जैसी कड़ाके की ठंड दोबारा नहीं लौटी रही है।

हाल के वर्षों, खासकर 2022 और 2023, में न्यूनतम तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर माह में रायपुर का सामान्य औसत अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहता है। इस माह की औसत वर्षा 6.9 मिमी होती है, जबकि वर्षा के दिनों की औसत संख्या मात्र 0.3 दिन है। यानी दिसंबर आमतौर पर शुष्क और ठंडा रहता है।

मौसम विज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार इसकी बड़ी वजह ला नीना की सक्रियता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि जब एल नीनो (अलनीना) प्रभावी होता है, तब ऋतुएं असंतुलित हो जाती हैं, जबकि ला नीना के सक्रिय रहने पर मौसम अपेक्षाकृत संतुलित रहता है। वर्तमान वर्ष में ला नीना की प्रबलता अनुकूल रहने के कारण ठंड सहित अन्य ऋतुएं भी सामान्य या सामान्य से अधिक अनुकूल बनी हुई हैं। इसी कारण प्रदेश पर पश्चिमी विक्षोभ का असर भी सीमित नजर आ रहा है।



No comments