Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

नवीन विधानसभा भवन में तैयारियों की समीक्षा— मंत्री केदार कश्यप ने दिए आवश्यक निर्देश

  रायपुर, 06 दिसम्बर 2025 संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने आज नवीन विधानसभा भवन का निरीक्षण कर आगामी शीतकालीन सत्र की तैयारियों की विस्तार...

यह भी पढ़ें :-

 


रायपुर, 06 दिसम्बर 2025 संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने आज नवीन विधानसभा भवन का निरीक्षण कर आगामी शीतकालीन सत्र की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सदन संचालन से जुड़े सभी तकनीकी, सुरक्षा और प्रोटोकॉल संबंधी प्रबंधों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मंत्री कश्यप ने अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध और प्रभावी रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र महत्वपूर्ण है। सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चल सके, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को पहले से दुरुस्त होना जरूरी है। जनता से जुड़े विषयों पर गंभीरता से चर्चा हो, यही हमारी प्राथमिकता है।

मंत्री कश्यप ने बैठक कक्ष, प्रेलरी,स गै वीआईपी लाउंज, सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की तैनाती की भी जानकारी ली। उन्होंने सत्र के दौरान उपयोग होने वाले तकनीकी उपकरणों, ऑडियो-वीडियो सिस्टम और दस्तावेज प्रबंधन की तैयारियों की भी समीक्षा की। इस अवसर पर विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
















No comments