रायपुर। DSP कल्पना वर्मा और कारोबारी टंडन केस की जांच रिपोर्ट गृह विभाग भेजी गई है। DSP पर खुफिया जानकारी लीक करने का आरोप है। रायपुर ...
रायपुर।
DSP कल्पना वर्मा और कारोबारी टंडन केस की जांच रिपोर्ट गृह विभाग भेजी गई
है। DSP पर खुफिया जानकारी लीक करने का आरोप है। रायपुर के होटल कारोबारी
दीपक टंडन और दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा कंट्रोवर्सी की जांच रिपोर्ट
गृह विभाग को भेजी गई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि DSP ने कारोबारी
से न सिर्फ बड़ी रकम और महंगे गिफ्ट लिए, बल्कि वॉट्सऐप चैट के जरिए विभाग
की खुफिया
जांच रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चैट में 3 IPS के
नाम भी सामने आए हैं। इनसे जुड़ी जानकारियां भी लीक की गई हैं। ASP कीर्तन
राठौर के नेतृत्व में टीम ने 30 दिन में जांच की। ये जांच रिपोर्ट करीब
1,400 पन्नों की है। रिपोर्ट को वरिष्ठ अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ गृह विभाग
को सौंप दी है।
ASP कीर्तन राठौर की टीम ने रायपुर के होटल कारोबारी
दीपक टंडन के आरोपों पर जांच की है। कारोबारी ने दंतेवाड़ा की DSP कल्पना
वर्मा पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं
कारोबारी के आरोपों के बाद DSP के परिजनों ने भी पुलिस से शिकायत दर्ज कराई
है, जिसकी जांच की गई है।
जांच रिपोर्ट में महिला DSP कल्पना वर्मा
और कारोबारी दीपक टंडन के बीच हुई वॉट्सऐप चैट का जिक्र है। इसमें पुलिस
विभाग से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं भेजे जाने के संकेत मिले हैं। इन चैट्स में
नक्सल गतिविधियों, सुरक्षा बलों की तैनाती और ऑपरेशन से जुड़े इनपुट साझा
किए जाने का दावा किया गया है।
सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इस
तरह की खुफिया जानकारी का लीक होना राज्य की आंतरिक सुरक्षा से सीधा
खिलवाड़ है। यह गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। बताया जा रहा है कि इस
पहलू को लेकर उच्च स्तर पर रिपोर्ट तलब की गई थी, जिसे गोपनीय रखा गया है।
कारोबारी
दीपक टंडन ने आरोप लगाया है कि साल 2021 से महिला डीएसपी ने कथित तौर पर
‘लव ट्रैप’ के जरिए उनसे करीब 2.5 करोड़ रुपए की वसूली की। आरोपों में करीब
2 करोड़ रुपए कैश, एक लग्जरी कार, 12 लाख की डायमंड रिंग, 5 लाख रुपए के
सोने के गहने और अन्य महंगे गिफ्ट्स शामिल बताए गए हैं।
कारोबारी का
दावा है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कार और गहने अभी तक उसे वापस नहीं
मिले हैं। उसने DSP कल्पना से उन्हें वापस करने के लिए बार-बार कहा, लेकिन
उन्होंने मना कर दिया। कल्पना की वजह से उसे करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ
है।
जांच में सामने आया है कि महिला डीएसपी ने अपने भाई के नाम पर
होटल खोलने के बहाने कारोबारी से रुपए लिए। इस पहलू पर अलग से जांच की मांग
की जा रही है। रिपोर्ट में वित्तीय लेन-देन, बैंक ट्रांजेक्शन और
प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों की भी डिटेल में जांच की गई है।
वहीं,
महिला डीएसपी कल्पना वर्मा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह से
झूठा, बेबुनियाद और साजिश बताया है। उन्होंने कहा है कि वे जांच एजेंसियों
को पूरा सहयोग कर रही हैं। सच्चाई सामने आएगी। डीएसपी का दावा है कि उन्हें
बदनाम करने के उद्देश्य से यह पूरा मामला खड़ा किया गया है।
.jpg)

No comments