Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

बिग बॉस की EX कंटेस्टेंट ने की सगाई

   मुंबई । बिग बॉस सीजन 10 में नजर आ चुकीं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नितिभा कौल अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत करने जा रही हैं। उन्होंने ...

यह भी पढ़ें :-

  

मुंबई । बिग बॉस सीजन 10 में नजर आ चुकीं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नितिभा कौल अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत करने जा रही हैं। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम, जर्मनी बेस्ड बॉयफ्रेंड संग सगाई कर ली है। इस खास मौके की ड्रीमी तस्वीरें और वीडियो नितिभा ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जिनमें वह मंगेतर के साथ खुलकर रोमांस करती नजर आ रही हैं।

नितिभा की सगाई की खबर सामने आते ही फैंस और सेलेब्स उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। बिग बॉस 10 में मनवीर गुजर और स्वामी ओम के साथ नजर आईं नितिभा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं।

नितिभा कौल ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद क्यूट और इमोशनल वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई है और वह खूबसूरती से सजाए गए वैन्यू की ओर बढ़ती हैं। तभी उनके बॉयफ्रेंड घुटनों पर बैठकर उन्हें हमेशा के लिए अपना बनाने का सवाल पूछते हैं।

No comments