Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 8 में आज अहमदाबाद में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से

  आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप के सुपर 8 चरण में भारत आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा। यह मैच शाम 7 बजे से अहमदाबाद के नरेन...

यह भी पढ़ें :-

 

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप के सुपर 8 चरण में भारत आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा। यह मैच शाम 7 बजे से अहमदाबाद के नरेन्‍द्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा।

भारतीय टीम सभी चार मैच जीतकर अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान पर रही। अमरीका को हराने के बाद भारतीय टीम ने नामीबिया को हराया। वहीं पाकिस्‍तान को 61 रन से मात दी। अपने अंतिम ग्रुप मैच में नीदरलैंड्स को 17 रनों से हराया ।

दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका ने कनाडा पर जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की। दूसरे मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की। इसके बाद न्यूजीलैंड को हराकर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की की। उन्होंने यूएई पर छह विकेट की जीत के साथ अपना ग्रुप चरण का समापन किया।

सुपर 8 में, पहले ग्रुप में भारत, जिम्बाब्वे, वेस्ट इंडीज और दक्षिण अफ्रीका तथा दूसरे ग्रुप में पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड शामिल हैं। प्रत्येक टीम अपने ग्रुप में तीन-तीन मैच खेलेगी और शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

इस बीच, कल सुपर 8 का पहला मुकाबला कोलंबो में बारिश के कारण रद्द हो गया। यह मैच न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने एक-एक अंक साझा किए।

No comments