Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

छत्तीसगढ़ में फिर ठंड की दस्तक, 3 दिन में तापमान में भारी गिरावट, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

 छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री स...

यह भी पढ़ें :-

 छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. इसके बाद आगामी दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है. वहीं न्यूनतम तापमान में अगले सात दिनों तक कोई विशेष बदलाव नहीं होगा. प्रदेश के कुछ इलाकों में अति हल्की से हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है.



तीन दिन में गिरेगा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2°C की गिरावट संभावित है. इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में 2 से 3°C की वृद्धि हो सकती है. हालांकि न्यूनतम तापमान में अगले 7 दिनों तक कोई खास परिवर्तन नहीं होगा.

कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार

प्रदेश में अगले 2 दिनों के दौरान एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है. बीते 24 घंटों में भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई. वर्षा के मुख्य आंकड़ों में फिलहाल कोई उल्लेखनीय रिकॉर्ड दर्ज नहीं हुआ है.

गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है. लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे खड़े होने और खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

इन जिलों में दर्ज हुआ तापमान

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.7°C जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.0°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया.

सक्रिय है निम्न दबाव का क्षेत्र

23 फरवरी 2026 को दोपहर 2:30 बजे दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अभी वहीं स्थित है. इससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है. इसके अगले 24 घंटों में उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ते हुए धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है.

दो द्रोणिकाएं भी सक्रिय

गंगीय पश्चिम बंगाल से उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक ओडिशा के ऊपर समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक द्रोणिका बनी हुई है. इसके अलावा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से मराठवाड़ा तक भी समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक अन्य द्रोणिका सक्रिय है, जिससे प्रदेश के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है.

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम 

राजधानी रायपुर में 24 फरवरी को आसमान आंशिक मेघमय रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम तापमान 20°C के आसपास रहने का अनुमान है. अगले दो दिनों के बाद भी प्रदेश के एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना बनी रहेगी. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

No comments