महाशिवरात्रि के अवसर पर उत्तर प्रदेश में लाखों श्रद्धालु विभिन्न नदियों में स्नान कर रहे हैं और मंदिरों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर रह...
महाशिवरात्रि के अवसर पर उत्तर प्रदेश में लाखों श्रद्धालु विभिन्न नदियों में स्नान कर रहे हैं और मंदिरों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से संगम पर स्नान के लिए आज समुचित व्यवस्था की गई है, इसके साथ ही माघ मेले का समापन भी होगा।
महाशिवरात्रि को लेकर शहर का माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया है। 15 और 16 फरवरी 2026 को पड़ने वाले इस बड़े पर्व को लेकर मंदिरों में तैयारियां तेज हैं। यमुना तट पर स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में लाखों भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। पूजा, जलाभिषेक, व्रत और रात्रि जागरण को लेकर लोगों में खास उत्साह है। इस बार महाशिवरात्रि के साथ माघ मेले का समापन भी हो रहा है, जिससे धार्मिक रंग और गहरा हो गया है। महिलाएं, युवतियां और परिवारजन इस दिन को आस्था और परंपरा के साथ सेलिब्रेट करने की तैयारी में जुटे हैं। शहर के मंदिरों में भक्ति, ऊर्जा और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है।
.jpg)
No comments