रायपुर। छत्तीसगढ़ का बजट 24 फरवरी को पेश किया जाएगा। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा को छत्तीसगढ़ विध...
रायपुर। छत्तीसगढ़ का बजट 24 फरवरी को पेश किया जाएगा। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा को छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी बजट सत्र में भाग लेने की अनुमति भी दे दी है। विधानसभा अध्यक्ष सिंह ने सुकमा जिले के कोन्टा विधानसभा के विधायक कवासी लखमा को कई शर्तों के साथ विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने की इजाजत दी है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर उक्त मामले की जानकारी दी।
इन शर्तों में उन्हें मोबाइल जमा करना होगा, गिरफ्तारी के मामले में और आबकारी घोटाले के मामले में विधानसभा में कोई चर्चा नहीं करेंगे। पत्रकारों के साथ इस संबंध में कोई चर्चा नहीं करेंगे। आने-जाने की जानकारी विधानसभा सचिव को देनी होगी। वे अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा नहीं करेंगे। साथ ही नो स्पीच का पालन करेंगे। उनकी उपस्थिति केवल सत्र में ही रहेगी। यदि उन्होंने इन नियमों का पालन नहीं किया, तो उनकी अनुमति तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी जाएगी।
.jpg)
No comments