प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान योजना (पी.एम. आशा योजना) के तहत प्राईस सपोर्ट स्कीम अन्तर्गत किसानों का पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल...
यह भी पढ़ें :-
प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान योजना (पी.एम. आशा योजना) के तहत प्राईस सपोर्ट स्कीम अन्तर्गत किसानों का पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल में किया जाना है। योजना अन्तर्गत रबी विपणन वर्ष 2026-27 में चना, मसूर, एवं सरसों फसलों की बुवाई करने वाले किसान अपना पंजीयन 28 फरवरी 2026 तक करवा सकते है। इन फसलों की बुवाई करने वाले कृषक अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के माध्यम से सेवा सहकारी समितियों में आवेदन पत्र के साथ ऋण पुस्तिका, बी-1, पी-2, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति जमा कर किसान डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन (Kisan.cg.nic.in) पोर्टल पर पंजीयन करवा सकते है।
No comments