Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

दुबई एयरपोर्ट के पास धमाका: ड्रोन अटैक में भारतीय समेत 4 घायल

   नई दिल्ली । दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक बार फिर ड्रोन हमले की घटना सामने आई है। इस हमले में एक भारतीय नागरिक सहित चार लोग घायल हो...

यह भी पढ़ें :-

  

नई दिल्ली । दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक बार फिर ड्रोन हमले की घटना सामने आई है। इस हमले में एक भारतीय नागरिक सहित चार लोग घायल हो गए। दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि अधिकारियों ने एयरपोर्ट के पास दो ड्रोन को इंटरसेप्ट किया। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जबकि एयर ट्रैफिक सामान्य रूप से जारी है।

ईरान ने किया हमला

माना जा रहा है कि यह हमला ईरान की ओर से किया गया है। ईरान ने अपने क्षेत्र में अमेरिका और इजरायल की सैन्य कार्रवाई के जवाब में खाड़ी देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं। यूनाइटेड अरब अमीरात, बहरीन और कतर समेत कई देशों को निशाना बनाया गया है। इन हमलों से कुछ जगहों पर इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है और तेल उत्पादन भी प्रभावित हुआ है।

बताया जा रहा है कि ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच पिछले दो हफ्तों से तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। इस टकराव का असर अब मध्य पूर्व के अन्य देशों पर भी पड़ रहा है। इससे पहले भी दुबई एयरपोर्ट के आसपास और शहर के रिहायशी इलाकों में हमलों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

ईरान ने क्या कहा

वहीं, ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन ने कहा है कि तेहरान का क्षेत्रीय देशों के साथ युद्ध में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस संघर्ष के लिए जिम्मेदार पक्षों पर ध्यान नहीं देता, तो वैश्विक व्यवस्था और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।

No comments