रायपुर । राजधानी के रेलवे स्टेशन परिसर स्थित कैफे लाइट में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात बर्थडे मनाने पहुंचे युवतियों के परिवार के साथ...
रायपुर
। राजधानी के रेलवे स्टेशन परिसर स्थित कैफे लाइट में शुक्रवार-शनिवार की
दरम्यानी रात बर्थडे मनाने पहुंचे युवतियों के परिवार के साथ मारपीट और
छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। तीन युवकों पर युवतियों से अश्लील हरकतें
करने और विरोध करने पर उनके भाइयों पर कुर्सियों से हमला करने का आरोप है।
घटना
का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया, जिसके बाद
जीआरपी ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित
पक्ष के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 12 बजे घर पर केक काटने के बाद परिवार
के सदस्य रेलवे स्टेशन परिसर स्थित कैफे लाइट में खाना खाने पहुंचे थे।
वहां पहले से मौजूद तीन युवक नशे में थे और युवतियों की ओर देखकर फ्लाइंग
किस करते हुए आपत्तिजनक कमेंट्स करने लगे।
परिवार के लोगों ने
शुरुआत में विवाद से बचने के लिए आरोपियों को नजरअंदाज किया, लेकिन कुछ देर
बाद तीनों युवक उनके टेबल के पास आकर बैठ गए और और भी अश्लील बातें करने
लगे। आरोप है कि युवतियों को उठाकर ले जाने तक की बात कही गई।
जब
युवतियों के भाइयों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनका कॉलर पकड़ लिया
और मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बदमाशों ने कैफे
की कुर्सियां उठाकर हमला करना शुरू कर दिया। इससे कैफे में अफरातफरी मच गई।
घटना
के बाद युवतियां और उनके परिजन आरपीएफ पोस्ट पहुंचे। हालांकि तब तक आरोपी
मौके से फरार हो चुके थे। आरपीएफ जवानों ने पीड़ित परिवार को सुरक्षित उनकी
कार तक पहुंचाया।
वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा मामला शनिवार शाम
को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया।
इसके बाद रविवार को दोनों पक्ष जीआरपी थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
दोनों
पक्षों पर एफआईआर जीआरपी थाना प्रभारी भूपेश राठौर के मुताबिक युवतियों की
ओर से तीन युवकों के खिलाफ छेड़छाड़, अश्लील हरकत और मारपीट की शिकायत
दर्ज की गई है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस कैफे
में लगे सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही
है।
.jpg)

No comments