मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद उन्होंने पहली बार खुलकर अपनी प्रत...
मुंबई
। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में
अंतरिम जमानत मिलने के बाद उन्होंने पहली बार खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी
है। तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिनेता ने
निर्देशक प्रियदर्शन की उस टिप्पणी का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने राजपाल
की परेशानियों की वजह कम शिक्षा को बताया था।
एक इंटरव्यू में
राजपाल यादव ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं।
इसका उसकी शिक्षा से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं 11 साल की
उम्र से काम कर रहा हूं और पिछले 25-30 वर्षों से इंडस्ट्री में सक्रिय
हूं। अगर, मैं कम पढ़ा-लिखा होता तो इतने लंबे समय तक टिक नहीं पाता।
उन्होंने
यह भी स्पष्ट किया कि बड़े-बड़े दिग्गज कलाकार भी कानूनी या आर्थिक
विवादों में फंस सकते हैं, लेकिन इसे शिक्षा से जोड़ना गलत है।
निर्देशकों के प्रति जताया सम्मान
राजपाल
यादव ने कहा कि वे तीन निर्देशकों राम गोपाल वर्मा, डेविड धवन और
प्रियदर्शन का बेहद सम्मान करते हैं। इन तीनों के साथ उन्होंने 50 से अधिक
फिल्मों में काम किया है। उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। उनकी कहीं हर बात
एक एक्टर होने के नाते सम्मान करते हैं, क्योंकि मेरे करियर में इनका बहुत
बड़ा योगदान है, लेकिन पूरी कहानी जाने बिना किसी की राय मायने नहीं रखती।
आगे 1200 करोड़ के प्रोजेक्ट
प्रेस
कॉन्फ्रेंस में अभिनेता ने भरोसा जताया कि उनके पास आने वाले समय में करीब
1200 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स हैं। करियर को लेकर उन्हें कोई चिंता
नहीं है। एक कलाकार के रूप में खुद को साबित करते रहेंगे। दर्शकों का
मनोरंजन करते रहेंगे।
.jpg)

No comments