Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

रायपुर में युवा कांग्रेस नेता के घर के बाहर खड़ी दो कारों में अज्ञात अपराधियों ने लगाई आग, मचा हड़कंप

   रायपुर: राजधानी में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला डीडीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां युवा कांग्रेस नेता विन...

यह भी पढ़ें :-

  

रायपुर: राजधानी में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला डीडीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां युवा कांग्रेस नेता विनोद कश्यप उर्फ भक्कू के घर के बाहर खड़ी दो कारों में अज्ञात उपद्रवियों ने देर रात आग लगा दी। घटना के बाद राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, नेता के घर के बाहर खड़ी दोनों कारों में अचानक आग भड़क उठी। आसपास के लोगों ने धुआं और लपटें देखी तो तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे।

कांग्रेस ने बताया पुलिस की लापरवाही

घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। पार्टी नेताओं ने इसे पुलिस की लापरवाही करार देते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है।
थाने में प्रदर्शन की तैयारी

दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने डीडीनगर थाने पहुंचने का आह्वान किया है। आज दोपहर 12 बजे महादेव घाट रोड स्थित थाने में प्रदर्शन की तैयारी की गई है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है।

No comments