Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

IIIT हॉस्टल से 20 मिनट में 10 लैपटॉप चोरी: छात्र चौंक गए

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के नया रायपुर स्थित IIIT (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के हॉस्टल परिसर में एक युवक स्टूडेंट बनकर हॉस्टल...

यह भी पढ़ें :-

 


रायपुर। छत्तीसगढ़ के नया रायपुर स्थित IIIT (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के हॉस्टल परिसर में एक युवक स्टूडेंट बनकर हॉस्टल में घुसा, फिर महज 20 मिनट के भीतर 10 लैपटॉप चोरी कर भाग गया। चोरी की पूरी घटना हॉस्टल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में

जानकारी के मुताबिक, संदीप कुमार तिवारी (45) निवासी बोरियाकला मुजगहन रायपुर ने राखी थाने में आज शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि, 11 मई को अज्ञात युवक हॉस्टल में छात्र की तरह अंदर घुसा। उसने सामान्य तरीके से परिसर में एंट्री ली। जिससे किसी को उस पर शक नहीं हुआ।

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी आराम से हॉस्टल के कमरों के आसपास घूमते दिखाई दे रहा है। उसने अलग-अलग कमरों से करीब 10 लैपटॉप चोरी किए, जिनकी कुल कीमत लगभग 2.50 लाख रुपए बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मुख्य गेट की ओर गया और वहां मौजूद गार्ड को हेलो बोलते हुए बाहर निकल गया।

घटना सामने आने के बाद हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्रों का कहना है कि बाहरी व्यक्ति इतनी आसानी से परिसर में घुस गया और किसी को भनक तक नहीं लगी।

राखी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

No comments