Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

रामकृष्ण केयर अस्पताल के MD को बनाकर रायपुर में साइबर ठगों ने मांगे पैसे

  रायपुर। रायपुर में साइबर ठगों ने लोगों को निशाना बनाने के लिए नया तरीका अपनाया है। इस बार ठगों ने एक निजी अस्पताल के प्रबंध निदेशक (MD) ...

यह भी पढ़ें :-

 

रायपुर। रायपुर में साइबर ठगों ने लोगों को निशाना बनाने के लिए नया तरीका अपनाया है। इस बार ठगों ने एक निजी अस्पताल के प्रबंध निदेशक (MD) के नाम का दुरुपयोग कर लोगों से पैसे मांगने की कोशिश की है। मामले में टिकरापारा थाना पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एमडी के नाम से मांगे जा रहे पैसे

टिकरापारा थाना में दर्ज FIR के अनुसार, रामकृष्ण केयर अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप दवे ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 4 मई 2026 को दोपहर 12:30 से 1 बजे के बीच उनके रिश्तेदारों ने उन्हें सूचना दी कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर (9125597528) से उनके नाम का उपयोग कर लोगों से पैसों की मांग की जा रही है।

भरोसा जीतकर ठगी की कोशिश

शिकायत के मुताबिक आरोपी उनके नाम और पद का गलत इस्तेमाल कर लोगों का भरोसा जीतने की कोशिश कर रहा है। इससे न केवल लोगों के ठगे जाने का खतरा है, बल्कि उनकी व्यक्तिगत और संस्थागत छवि को भी नुकसान पहुंच सकता है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

डॉ. दवे ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी इसी तरह का मामला सामने आ चुका है। उस समय उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बावजूद दोबारा ऐसी गतिविधि सामने आना चिंता का विषय बन गया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

टिकरापारा पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 319(2) और 62 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने की कोशिश में जुटी है।

No comments