Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

श्रावण मास के शुभारंभ पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

  रायपुर । छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने देवाधिदेव महादेव की आराधना के पावन पर्व श्रावण मास के शुभारंभ पर समस्त प्रदेशवासियों क...

यह भी पढ़ें :-

 

रायपुर । छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने देवाधिदेव महादेव की आराधना के पावन पर्व श्रावण मास के शुभारंभ पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की उपासना, श्रद्धा, भक्ति, संयम और आध्यात्मिक साधना का पवित्र अवसर है। यह पावन मास प्रत्येक श्रद्धालु के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मिक शांति और लोककल्याण की भावना का संचार करता है। श्री चौधरी ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो तथा प्रदेश निरंतर विकास, खुशहाली और समृद्धि के पथ पर अग्रसर रहे। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों से श्रावण मास के दौरान श्रद्धा एवं आस्था के साथ भगवान शिव की आराधना करने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का आह्वान किया। उन्होंने कामना की कि महादेव का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे और यह पावन मास सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सुख एवं मंगल लेकर आए।



source https://www.laltennews.com/2026/07/blog-post_30.html

No comments