Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

छत्तीसगढ़ पुलिस के वैभव मिश्रा ने रचा इतिहास, तीन शूटिंग इवेंट में नेशनल के लिए क्वालिफाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा ने निशानेबाजी में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (...

यह भी पढ़ें :-
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा ने निशानेबाजी में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) की चयन प्रक्रिया के तहत जी. वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप और ईस्ट ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए क्वालिफाई किया है. खास बात यह है कि उन्होंने एक नहीं, बल्कि तीन अलग-अलग स्पर्धाओं में जगह बनाई है. 




छत्तीसगढ़ राज्य राइफल एसोसिएशन की ओर से आयोजित राइफल एवं पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में वैभव मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल, 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल और 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धा में क्वालिफिकेशन हासिल किया. लगातार तीन इवेंट में चयन उनके बेहतरीन कौशल का प्रमाण है. 


बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस के करीब 26 साल के इतिहास में यह पहली उपलब्धि है. विभाग का कोई निशानेबाज पहली बार मावलंकर और ईस्ट ज़ोन जैसी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तीन अलग-अलग स्पर्धाओं के लिए चयनित हुआ है. इससे वैभव मिश्रा ने पुलिस विभाग के खेल इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है. वैभव वर्तमान में रायपुर ग्रामीण में रक्षित निरीक्षक के पद पर पदस्थ हैं


वैभव के मुताबिक, यह सफलता आसान नहीं थी. पुलिस की व्यस्त और चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के बीच उन्होंने लगातार अभ्यास जारी रखा. सीमित समय में खुद को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयार किया. उनकी मेहनत और अनुशासन का ही नतीजा है कि आज वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं. 


वैभव मिश्रा अब जी. वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप और ईस्ट ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे. उनकी इस उपलब्धि से पूरे पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है. अधिकारियों और सहकर्मियों ने उन्हें बधाई दी है. उनकी सफलता को विभाग के लिए गर्व और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा माना जा रहा है.





source https://www.laltennews.com/2026/07/blog-post_21.html

No comments