Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

देश के सबसे साफ शहरों में लखनऊ नंबर-1 पर, इंदौर को छोड़ा पीछे, सीएम योगी राज में यूपी ने रचा इतिहास

 लखनऊ :  उत्तर प्रदेश की राजधानी को साफ-सुथरा और प्रदूषण मुक्त बनाने की कोशिशों का अब बड़ा नतीजा सामने आया है. लखनऊ ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण...

यह भी पढ़ें :-

 लखनऊ :  उत्तर प्रदेश की राजधानी को साफ-सुथरा और प्रदूषण मुक्त बनाने की कोशिशों का अब बड़ा नतीजा सामने आया है. लखनऊ ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में देशभर के 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में पहला स्थान हासिल किया है. यानी हवा की गुणवत्ता सुधारने और प्रदूषण रोकने के मामले में लखनऊ ने देश के बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया है.



केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से कराए गए इस सर्वेक्षण में लखनऊ ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया. पिछले कई सालों से इस श्रेणी में आगे रहने वाला मध्य प्रदेश का इंदौर इस बार दूसरे नंबर पर रहा, जबकि जबलपुर को तीसरा स्थान मिला. इस उपलब्धि के लिए लखनऊ नगर निगम को 1.50 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया गया.

खास बात यह है कि सिर्फ लखनऊ शहर ही नहीं, बल्कि शहर का पेपर मिल कॉलोनी वार्ड भी राष्ट्रीय स्तर पर अव्वल रहा. 30 हजार से ज्यादा आबादी वाले वार्डों की श्रेणी में पेपर मिल कॉलोनी को देश का सबसे अच्छा वार्ड चुना गया. इसके लिए वार्ड को 50 लाख रुपये का पुरस्कार मिला.

No comments