Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

100 सप्ताह के नशा-मुक्त युवा अभियान के तहत आज देशभर में एकजुट हो रहे हैं युवा

  विकसित भारत के लिए 100 सप्ताह के नशा-मुक्त युवा अभियान के तहत आज देशभर में युवा एकजुट हो रहे हैं। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अनुसार...

यह भी पढ़ें :-

 




विकसित भारत के लिए 100 सप्ताह के नशा-मुक्त युवा अभियान के तहत आज देशभर में युवा एकजुट हो रहे हैं। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रीय संकल्प समारोह एक हजार 67 स्थानों पर  होगा। समारोह में नशा-मुक्ति शपथ, हस्ताक्षर अभियान, नुक्कड़ नाटक, नारा लेखन और चर्चाओं के जरिए अभियान का संदेश सीधे युवाओं तक पहुंचाया जाएगा।

इस अभियान में आध्यात्मिक समूह, प्रमुख व्यापारिक समूह, कॉलेज और स्थानीय संगठन शामिल हैं। यह आयोजन एक महत्वपूर्ण क्षण होगा, जो स्वस्थ विकल्पों और नशा-मुक्त भविष्य के प्रति साझा प्रतिबद्धता के लिए युवाओं को एकजुट करेगा। कल इस अभियान के नए चरण को राष्ट्रव्यापी स्तर पर शुरु किया गया था।

No comments