Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

रायपुर : सीएम हेल्पलाइन 1076 का असर: बसना के युवक को मिली ईवी सब्सिडी, एक कॉल से सुलझी महीनों की परेशानी

  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और जवाबदेह प्रशासन को नई मजबूती मिल रही है। इसका प्रभावी उदाहरण मुख्यमंत्...

यह भी पढ़ें :-

 


मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और जवाबदेह प्रशासन को नई मजबूती मिल रही है। इसका प्रभावी उदाहरण मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से देखने को मिला, जहां महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम केंवटापाली निवासी श्री खिरोद कुमार साव की ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) सब्सिडी से जुड़ी लंबित समस्या का त्वरित समाधान किया गया।

श्री साव ने इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के बाद सब्सिडी राशि प्राप्त नहीं होने की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज कराई थी। शिकायत प्राप्त होते ही परिवहन विभाग ने मामले पर तत्परता से कार्रवाई की और प्रक्रिया पूरी कर उन्हें लंबित सब्सिडी राशि उपलब्ध करा दी।

सब्सिडी राशि मिलने के बाद श्री खिरोद कुमार साव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और परिवहन विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 ने उनकी समस्या का समयबद्ध समाधान कर शासन के प्रति उनका विश्वास और मजबूत किया है।

प्रदेश में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों और शासन के बीच भरोसे का सशक्त माध्यम बनकर उभरी है। एक कॉल पर शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभागों द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। लाखों नागरिक इस व्यवस्था के माध्यम से अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर चुके हैं, जिससे पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह शासन की अवधारणा को मजबूती मिल रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर संचालित यह व्यवस्था आमजन की शिकायतों के प्रभावी निराकरण के साथ नागरिकों को समय पर राहत उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 प्रदेश में सुशासन का एक विश्वसनीय और प्रभावी मंच बन चुकी है।

No comments