जांजगीर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के कछारी चौक पर नौ दिवसीय गणेश चतुर्थी उत्सव की भव्य शुरुआत हो चुकी है. इस वर्ष उत्सव...
जांजगीर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के कछारी चौक पर नौ दिवसीय गणेश चतुर्थी उत्सव की भव्य शुरुआत हो चुकी है. इस वर्ष उत्सव का मुख्य आकर्षण 100 फीट ऊंचा और खूबसूरत रोशनी से सजा पंडाल है, जिसे प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर तैयार किया गया है. इसे बनाने के लिए कोलकाता से आए कारीगरों ने दिन-रात मेहनत की है.
पंडाल में 'कछारी चौक के राजा' के रूप में 20 फीट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ-साथ भगवान शिव, माता पार्वती, तिरुपति बालाजी और भगवान जगन्नाथ की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं.
पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भटगांव के कलाकारों ने इन सभी मूर्तियों का निर्माण पूरी तरह से मिट्टी से किया है और किसी भी प्रकार के रसायनिक रंगों का प्रयोग नहीं किया है.
पिछले 18 वर्षों से इस उत्सव का आयोजन कर रही गणेश उत्सव समिति के सदस्यों के अनुसार, इस बार श्रद्धालुओं के लिए कोलकाता का विशेष लाइट एंड साउंड शो भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा. भव्य दर्शन और आशीर्वाद के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है.
.jpg)
No comments