Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

छग निकाय व पंचायत चुनाव: 30 नवंबर को आएगी अंतिम मतदाता सूची

  रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में इसी साल दिसंबर में होने जा रहे निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं. राज्य निर...

यह भी पढ़ें :-

 


रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में इसी साल दिसंबर में होने जा रहे निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने इस चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया है. 


राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह के अनुसार, पूरी पुनरीक्षण प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 की संदर्भ तिथि को ध्यान में रखकर पूरी की जाएगी. आयोग का मुख्य उद्देश्य तय सीमा के भीतर राज्य की मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट करना है, ताकि चुनावी प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो.


चुनावी निष्पक्षता और निगरानी को सख्त करने के इरादे से आयोग ने प्रदेश के सभी 33 जिलों में विशेष इंतजाम किए हैं. हर जिले में एक-एक यानी कुल 33 निर्वाचक नामावली प्रेक्षक नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है, जो सीधे तौर पर पुनरीक्षण काम की निगरानी करेंगे. 


तय योजना के तहत 23 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का पहला यानी प्रारंभिक प्रारूप जनता के सामने रखा जाएगा. इसके तुरंत बाद आम नागरिकों से दावे और आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी. सभी प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद 30 नवंबर 2026 को अंतिम और फाइनल मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी.


यह पूरी कवायद निकाय और पंचायत क्षेत्र के सैकड़ों पदों के लिए आयोजित की जा रही है. स्थानीय निकायों में जहां कुल 417 पदों के लिए मतदाता सूची तैयार होगी जिनमें भिलाई, बीरगांव, रिसाली और भिलाई-चरौदा नगर निगमों के 4 महापौर, 13 अध्यक्ष और 400 पार्षदों के पद शामिल हैं, वहीं उप चुनावों के तहत 1 अध्यक्ष व 6 पार्षदों की नामावली भी अपडेट होगी. 


दूसरी तरफ, त्रिस्तरीय ग्रामीण पंचायतों के कुल 814 पदों पर वोटर लिस्ट तैयार की जा रही है, जिनमें 92 सरपंच, 721 पंच और 1 जनपद पंचायत सदस्य का पद शामिल है.

No comments