Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

स्वाइन फ्लू: 46 नये, 113 सक्रिय, कुल मामले 298 पहुंचे

  रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनु...

यह भी पढ़ें :-

 


रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, राज्य में स्वाइन फ्लू के 46 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके साथ ही इस साल कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 298 हो गई है. 


प्रदेश में सबसे गंभीर स्थिति राजधानी रायपुर की है, जहां एक ही दिन में 19 नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही अकेले रायपुर में कुल मामलों की संख्या 127 तक पहुंच गई है, जो पूरे राज्य के कुल आंकड़ों का 42 प्रतिशत से भी अधिक है.


राज्य में स्वाइन फ्लू का दायरा अब दर्जनों जिलों में फैल चुका है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दुर्ग में 4, बिलासपुर और कोरबा में 3-3 नए मरीज मिले हैं. वहीं बालोदाबाजार, बस्तर, महासमुंद और राजनांदगांव में 2-2 तथा जांजगीर-चंपा, कोंडागांव, मुंगेली और सरगुजा में 1-1 मरीज की पुष्टि हुई है. 


इसके अलावा पड़ोसी राज्यों से आए 5 मरीजों में भी इस वायरस की पुष्टि हुई है. वर्तमान में प्रदेश भर में 113 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से 81 का इलाज अस्पतालों में चल रहा है और 32 मरीज होम आइसोलेशन में हैं.


राहत की बात यह है कि इस वर्ष 1 जनवरी से 8 सितंबर तक सामने आए 298 मामलों के बावजूद राज्य में स्वाइन फ्लू से एक भी मौत दर्ज नहीं की गई है. 


हालांकि, सांस लेने में तकलीफ और अन्य गंभीर लक्षणों वाले मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है. H1N1 इन्फ्लूएंजा वायरस से फैलने वाले इस संक्रमण को लेकर अस्पतालों और जांच केंद्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है, वहीं बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं जैसे जोखिम वाले वर्गों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है.

No comments