Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

पश्चिमी यूपी में शांति, लेकिन पूर्वांचल में गरजेगा कुदरत का कहर, जानिए अगले 48 घंटे किन जिलों में मंडराएगा खतरा

  UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदलने वाला है, जिसका मुख्य प्रभाव राज्य के पूर्वी हिस्सों में देखन...

यह भी पढ़ें :-

 UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदलने वाला है, जिसका मुख्य प्रभाव राज्य के पूर्वी हिस्सों में देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार, 9 और 10 सितंबर को पूर्वांचल और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है. कुछ इलाकों में छिटपुट तो कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है. प्रशासन ने लोगों को विशेष रूप से आकाशीय बिजली से सावधान रहने की सलाह दी है. दूसरी ओर, पश्चिमी यूपी के अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य रहेगा और वहां किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है.



आज इन जिलों में बारिश की संभावना

9 सितंबर सुबह 8:30 बजे से 10 सितंबर सुबह 8:30 बजे तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का असर रहने का अनुमान है. लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशांबी, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इसके विपरीत पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा, बरेली, बदायूं, पीलीभीत समेत अधिकांश जिलों में बारिश का संकेत नहीं है.

बारिश के साथ बिजली चमकने की भी संभावना

9 सितंबर को पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली की स्थिति बन सकती है. लखीमपुर खीरी से लेकर पूर्वांचल के कई जिलों तक चेतावनी वाले क्षेत्र में लाइटनिंग के संकेत दिए गए हैं. इनमें लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर और सोनभद्र समेत कई जिले शामिल हैं. इन इलाकों में मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, जबकि पश्चिमी और मध्य यूपी के अधिकांश हिस्से No Warning श्रेणी में हैं.

10 सितंबर को भी पूर्वी यूपी में बना रहेगा बारिश का असर

10 सितंबर सुबह 8:30 बजे से 11 सितंबर सुबह 8:30 बजे तक भी पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान है. इस दिन लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, बांदा, कौशांबी, चित्रकूट और प्रयागराज समेत कई जिलों में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. वहीं बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, अयोध्या, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र समेत कई जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना दिखाई गई है.

पूर्वांचल में दूसरे दिन भी Lightning Watch

10 सितंबर को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली की स्थिति को लेकर Watch जारी है. बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र समेत पूर्वांचल के कई जिलों में बिजली के संकेत दिए गए हैं. दूसरी ओर सहारनपुर से लेकर आगरा, कानपुर, झांसी, बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के अधिकांश हिस्सों में कोई विशेष चेतावनी नहीं दिखाई गई है.

No comments